मेरठ, मार्च 18 -- सरधना की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने कार्रवाई करते हुए क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के शिकार युवक के 1,39,578 रुपये शत-प्रतिशत बरामद कर वापस दिला दिए। बीती 28 फरवरी को युवक के साथ ठगी हुई थी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज ये कार्रवाई की है। बता दें कि कपसाड़ निवासी रोहित कुमार पुत्र केन्द्र सिंह ने बीती 28 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके क्रेडिट कार्ड से 1,39,578 रुपये की अवैध ट्रांजेक्शन कर ली। उसने इसकी शिकायत ऑनलाइन एनसीआरपी पोर्टल पर की, जो थाना सरधना की साइबर हेल्पडेस्क को प्राप्त हुई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत टीम ने मामले में तुरंत कार्रवाई की। साइबर टीम ने संबंधित न्याया...