ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस आए 19500 रुपये
सोनभद्र, मई 20 -- सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में 19,500 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। चोपन थाना क्षेत्र निवासी शिवशंकर सिंह के साथ 14 नवंबर 2025 को अज्ञात साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से साइबर फ्रॉड किया था। ठगों ने उनके बैंक खाते से कुल 30191 रुपये निकाल लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान थाना चोपन की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्ध ट्रांजेक्शनों को ट्रेस किया तथा संबंधित बैंक से संपर्क कर आवश्यक पत्राचार किया। इसके बाद संबंधित धनराशि को होल्ड और फ्रीज कराते हुए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.