संतकबीरनगर, मार्च 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। साइबर सेल थाना दुधारा ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 3765 रुपये की शत प्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में वापस कराया।थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम मीरापुर निवासी प्रदीप के साथ 06 जनवरी को अज्ञात साइबर ठगों द्वारा 3765 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। ठगी का शिकार होने के उपरांत आवेदक ने तत्काल अगले दिन साइबर थाना दुधारा में अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दुधारा की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। टीम के सदस्य आरक्षी ऋषिकेश यादव, हेमन्त कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित गेटवे और बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया और फ्रॉड की गई राशि को फ्रीज कराया। निरंतर फॉलोअप के परिणामस्वरूप बुधवार को आवेदक के बैंक खाते में धोखाधड़ी की 3765 रुपये की शत प्रतिशत धनराश...