संतकबीरनगर, मार्च 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बेलहर थाने के साइबर सेल ने साइबर फ्राड के शिकार पीड़ित के खाते में 34743 रुपये वापस कराया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित चन्द्रशेखर पुत्र रामकेवल निवासी सांथा के मोबाइल नंबर पर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजकर अज्ञात साइबर अपराधी ने क्रेडिट कार्ड से 34743 रुपये की खरीदारी कर ली थी। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराया था। तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेस्क ने 34743 रुपये वापस करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.