वाराणसी, दिसम्बर 23 -- वाराणसी। साइबर ठगी के लिए म्यूल खाता खुलवाने के मामले में भेलूपुर पुलिस ने ककरमत्ता निवासी प्रदीप राय को मंगलवार को जेल भेज दिया। उसके खिलाफ साइबर सेल के उप निरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी ने भेलूपुर थाने में केस दर्ज कराया था। प्रदीप राय ने बाबतपुर के ताड़ी नेवल रोड निवासी रितेश सहगल के 10 हजार देने पर अपने कागजात खाता खुलवाने के लिए दिया। खाते से रितेश का मोबाइल नंबर अटैच है। खाते में करीब 19 साइबर ठगी के 1.21 लाख रुपये मंगाए गए थे। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.