फरीदाबाद, फरवरी 12 -- फरीदाबाद,संवाददाता। लोन पेमेंट के बहाने साइबर ठगों ने सेक्टर-87 निवासी एक व्यक्ति से 30,654 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल फरीदाबाद में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में संजू निवासी वशिष्ट हाईट्स, सेक्टर-87 फरीदाबाद ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अन्य मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने लोन पेमेंट के संबंध में बात की। इसके अगले दिन 31 दिसंबर 2025 को उनके बैंक खाते से धोखे से 30,654 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। संबंधित ट्रांजेक्शन की यूपीआई आईडी बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि लोन, केवाईसी या पेमेंट अपडेट के नाम पर आने वाली संदिग्ध कॉल से सतर्क रहें और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.