फरीदाबाद, मार्च 8 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन टास्क और गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर दो लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। आरोपियों ने दोनों लोगों से 76 हजार 450 रुपये उड़ा लिए।दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में सेक्टर-8 फरीदाबाद निवासी हिमांगी भारती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी 2026 को उसे इंस्टाग्राम विज्ञापन के संदर्भ में एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब का मैसेज मिला। पहले उससे वॉइस नोट भेजने को कहा गया और इसके बदले 100 रुपये भेजे गए। बाद में उसे टेलीग्राम पर जोड़कर गूगल पर रेस्टोरेंट के रिव्यू देने के टास्क दिए गए। शुरुआत में छोटे-छोटे भुगतान कर भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद 6 हजार रुपये निवेश कर 6900 रुपये और...