मोतिहारी, फरवरी 1 -- मोतिहारी, निसं। साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी का तीन लाख रुपए वापस कराया है। ठगी का तीन लाख रुपए पिपराकोठी थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी प्रभात कुमार यादव को वापस दिलाया गया है। साइबर थाना के इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि साइबर पुलिस लगातार साइबर ठगों पर निगरानी रख रही है। प्रभात कुमार यादव ने साइबर ठगी से संबंधित ऑनलाइन शिकायत की थी। इसके आधार पर साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के ठगी हुए तीन लाख रुपए को वापस कराया गया है। साइबर ठगी का रुपए वापस होने के बाद प्रभात कुमार यादव ने साइबर थाना की पुलिस को धन्यवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.