गढ़वा, अप्रैल 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना में कार्यरत एक चौकीदार द्वारा चौकीदार की बहाली कराने के नाम पर युवकों से रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित चौकीदार को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शहर के नगवां निवासी राजू पासवान गढ़वा थाना में चौकीदार के रूप में कार्यरत है। आरोप है कि उसने चार लोगों को चौकीदार में बहाली कराने का झांसा देकर उनसे रुपये ठग लिए। उसके लिए उसने एक कागज पर बहाली का फर्जी विज्ञापन भी तैयार कर रखा था। उसमें गढ़वा थाना में चौकीदार की बहाली और ड्यूटी मिलने की तारीख तक लिखी हुई थी। बताया गया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी सुखाड़ी राम के पुत्र शिवकुमार से उसने नगद 9200 रुपये और फोनपे के माध्यम से 5000 रुपये लिये। वहीं सुखबाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.