बदायूं, सितम्बर 8 -- बदायूं में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी का दफ्तर खोलकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी दो सगे भाई सूर्यकांत मौर्य और शशिकांत मौर्य को एसटीएफ नोएडा यूनिट और बदायूं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर डीआईजी बरेली की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में गिरफ्तारी का खुलासा करते हुये बताया, गिरफ्तार आरोपी शशिकांत और सूर्यकांत मौर्य पुत्र नारायण बरेली के कटरा चांद खां के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ बदायूं कोतवाली में धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। दोनों लंबे समय से वांछित चल रहे थे। पुलिस की ओर से उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्...