ठगी के आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ मुनादी
प्रयागराज, जून 27 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। जैतवारडीह निवासी ठगी के आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को धारा 82 के तहत मुनादी कराकर घर पर नोटिस चस्पा किया। पुलिस के मुताबिक कोर्ट से कई बार वारंट जारी के बाद भी आरोपी पेश नहीं हुए।थरवई थानाक्षेत्र के जैतवारडीह गांव निवासी पुरुषोत्तम लाल विश्वकर्मा पर आरोप है कि उसने बैरहना कीडगंज निवासी अखिलेश कुमार शर्मा को जमीन दिलाने के नाम पर उनसे पांच लाख रुपये लिया था। जमीन न दिला पाने पर उसने तिलक शिक्षण संस्थान जूनियर हाई स्कूल में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। पुरुषोत्तम लाल ने खुद को स्कूल का उप प्रबंधक, बेटे पुष्पेंद्र को उप प्रधानाचार्य और बेटे अवकाश को क्लर्क बताया था। अखिलेश शर्मा ने जार्जटाउन थाने में पुरुषोत्तम लाल और दोनों बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.