जमशेदपुर, जुलाई 23 -- जमशेदपुर। दिल्ली की बवाना थाना पुलिस ने ठगी के आरोपी अजय पासवान को शहर से बुधवार को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात पुलिस अजय को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची, जहां मेडिकल कराने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया। यहां से पुलिस सड़क मार्ग से उसे दिल्ली ले गई। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि अजय बवाना थाना क्षेत्र के जेपी नगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ ठगी का आरोप है। वह जमशेदपुर में छिपकर रह रहा था। यह भी पढ़ें- ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में आरोपी को जमानत नहीं यह भी पढ़ें- Nawada News: साइबर अपराधी धराया, मोबाइल और फर्जी सिम बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...