नोएडा, अप्रैल 30 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला न्यायालय ने डिजिटल अरेस्ट कर 1.29 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी इंद्रेश की जमानत याचिका खारिज कर दी। वादी दिलीप कुमार दास ने पुलिस को बताया था कि एक साइबर ठग ने वीडियो कॉल कर खुद को ट्राई का अधिकारी बताकर आरोप लगाया कि उनके नाम से जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और अश्लील वीडियो भेजने में हुआ है। साइबर ठग ने उन्हें सीबीआई जांच का डर दिखाते हुए तत्काल मुंबई पहुंचने के लिए कहा। पीड़ित के असमर्थता जताने पर कॉल पर ही अदालत से मिलता-जुलता सेटअप दिखाया और डिजिटल रूप से गिरफ्तार करने की बात कही। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर सात लाख रुपये ऐंठे पीड़ित को भय दिखाकर ठगी की गई। पीड़ित ने 12 मार्च को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.