सहरसा, दिसम्बर 20 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दर्जनों महिलाएं ठगी का शिकार हो गई हैं। मामला अतलखा पंचायत अंतर्गत नरहैया नवटोलिया गांव एवं बरैठ गांव, वार्ड संख्या 12 का है, जहां एक महिला द्वारा कंपनी की स्कीम का झांसा देकर लगभग एक दर्जन से अधिक महिलाओं से ठगी की गई। पीड़ित महिलाओं के अनुसार आरोपी महिला पहले लोगों का विश्वास जीतने के लिए टूटी-फूटी बर्तनों के बदले नए बर्तन वापस कर देती थी। इसके बाद उसने एक महिला से सोने की नथिया लेकर अगले दिन नथिया लौटाने के साथ कुछ रुपये भी दिए, जिससे क्षेत्र में उसकी विश्वसनीयता बढ़ गई। विश्वास जीतने के बाद बीते शनिवार को आरोपी महिला ने कंपनी की स्कीम का हवाला देकर बड़ी संख्या में महिलाओं से जेवरात और बर्तन ले लिए। पीड़ितों में कंचन देवी से सोने की नथिया, नकमुन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.