मोतिहारी, मार्च 28 -- मोतिहारी। साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के खाते से उड़ायी गयी राशि को वापस कराया है। इसमें 1,89,249 रुपए की राशि वापस करायी गयी है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि साइबर थाना की पुलिस साइबर अपराधियों पर लगातार निगरानी रख रही है। इसके साथ ही साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रक्सौल थाना क्षेत्र के परेउवा वार्ड संख्या 16 निवासी फैजुल्लाह सालिक को 1,89,249 रुपए की राशि को वापस कराई गई है। फैजुल्लाह सालिक ने साइबर थाना पहुंचकर साइबर थाना के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। बताया जाता है कि फेसबुक पर लिंक भेजकर बदमाशों ने 2 लाख 29 हजार 249 रुपए की ठगी कर ली थी। इसके बाद उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद उसका 1 लाख 89 हजार 249 रुपए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.