प्रयागराज, अप्रैल 14 -- हनुमानगंज। सरायइनायत थानाक्षेत्र के देवरिया गांव निवासी श्रवण कुमार द्विवेदी का बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा लोढ़वा में मेसर्स हरिओम इंटरप्राइजेज के नाम से खाता है। 19 मार्च को साइबर ठगों ने इस खाते को हैक कर चार बार में सवा तीन लाख रुपये विभिन्न बैंकों में स्थानांतरित कर दिए। जांच की गई तो पता चला रकम ट्रांसफर होने वाले सभी खाते ब्लू स्टोन कंपनी के नाम से हैं। जहां से ठगों ने आभूषणों की खरीदारी की है। भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.