ठगी की रकम खपाने के लिए खोला म्यूल खाता, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 28 -- नानकमत्ता, संवाददाता। साइबर ठगी के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नानकमत्ता शाखा में संचालित एक म्यूल बैंक खाते का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस खाते का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम जमा करने के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने खाताधारक विकास सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल रुद्रपुर को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) से प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान एसआई मनोज जोशी को एसबीआई के खाता संख्या 43319293677 पर संदेह हुआ। जांच में पता चला कि अज्ञात साइबर ठग मोबाइल, सोशल मीडिया और ऑनलाइन एप के माध्यम से लोगों को घर बैठे नौकरी, ऑनलाइन ट्रेडिंग और शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.