सुल्तानपुर, जुलाई 1 -- सुलतानपुर। ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति ने दस लाख रुपये गंवा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने इस मामले की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही थी। साइबर सेल के प्रयास से बुधवार को पीड़ित व्यक्ति को पांच लाख रुपये वापस मिले। साइबर सेल के प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम पीड़ित को बुलाकर उन्हें उनकी धनराशि वापस लौटाई गई। पीड़ित भाष्कर पांडेय चांदा कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर गांव के निवासी है। साइबर अपराधियों ने उनसे 25 अप्रैल से 26 मई के बीच दस लाख रुपये ठग लिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई। मामले को दर्ज कर साइबर सेल ने इसकी जांच शुरू की, इस दौरान पांच लाख 25 हजार रुपये बुधवार को वापस मिला। रुपया मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...