हाथरस, मार्च 21 -- ठगी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए लगाई एसपी से गुहार -(A) ठगी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए लगाई एसपी से गुहारहाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के तेहरा, कलवारी निवासी राजपाल सिंह ने एसपी को प्रार्थना लिखा है। प्रार्थना पत्र में उसने कहा है कि आगरा के तीन आरोपियों ने प्रोपर्टी में निवेश कर उसे रूपया दो गुना करने का झांसा दिया था। आरोपी पहली किस्त के 16 जार रूपए 25 अक्टूबर 2019 को उसके घर से ले गए थे। इसी तरह उसने अन्य किस्तों का भी भुगतान नगद व बैंक के माध्यम से किया था। उसका आरोप है कि जब वह अपने रूपए मांगने आरोपियों के घर गया तो उसके साथ गाली-गलौज व धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने एसपी से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.