ठगी का नया जरिया बने फ्री मनोरंजन ऐप
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सोशल मीडिया के दौर में मनोरंजन का दायरा बढ़ा है तो इसके प्लेटफॉर्म भी बदले हैं। ओटीटी पर सिनेमा, वेब सीरीज, सीरियल आदि रिलीज होने से इस ओर युवाओं का झुकाव बढ़ा है। अधिकृत ओटीटी की सुविधाओं के लिए भुगतान करना पड़ता है। साइबर ठग इसी का फायदा उठाने लगे हैं। फ्री मनोरंजन ऐप के बहाने मोबाइल और खाते में सेंधमारी कर रहे हैं। कैंट निवासी अहमद ऐसे ही फ्री मनोरंजन ऐप के जरिये शिकार बना। इंस्टाग्राम ऐप पर टयूबी ऐप (टीयूबीई ऐप) का विज्ञापन देखा। इसमें बिना कोई शुल्क के ही नेट फ्लिक्स, अमेजन, हॉट स्टार आदि प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली मूवी, वेब सीरीज फ्री में दिखाने की बात थी। अहमद ने इसे डाउनलोड किया तो पहले दिन एक वेबसीरीज देखने को मिली। कुछ मूवी आदि के ट्रेलर भी दिखाए गए। फिर अगले दिन ऐप ने काम करना बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.