गुड़गांव, मई 31 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। निवेश के नाम पर करीब 36 लाख रुपये की ठगी के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने चौथे आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ के चारागंज तलेनी निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ बंटी शर्मा के रूप में हुई है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गत 23 अगस्त को रेवाड़ी के धीरज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में निवेश करने का विज्ञापन देखा था। 20 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक उन्होंने करीब 36 लाख रुपये निवेश कर दिए। उनके खाते में 4.33 करोड़ रुपये दिखने लगे। जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो उनसे 10 लाख रुपये और मांगे गए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस मामलें में तीन आरोपी हर्ष कदम, दीपक सिंह चौहान व फैजान को पहले ही गिरफ्तार ...