झांसी, सितम्बर 26 -- झांसी, संवाददाता। नबाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक्स-रे और पैथोलॉजी लैब में पार्टनरशिप के नाम पर 25 लाख की ठगी के आरोप में 25 हजार के इनामिया डॉक्टर व उसकी पत्नी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। जालौन के उरई रामराजा लॉज के पीछे रहने वाले ओमप्रकाश वर्मा ने 3 अक्तूबर 2025 के आरोप लगाया कि उनका व उसकी पुत्रवधू को एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब में पार्टनरशिप के नाम पर फर्जी दस्तावेज व डीडी तैयार कर 25,00,000/- रुपये हड़प लिए थे। उन्होंने डॉ. वीरेन्द्र सिंगरिया निवासी गुरसराय व उनकी पत्नी पूजा शर्मा के विरुद्ध चार सौ बीसी का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। डाक्टर पर 25 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त की गिर...