देवघर, मार्च 17 -- देवघर। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। साइबर टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पाथरौल थाना क्षेत्र के लेड़वा गांव में छापेमारी कर छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन और नौ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर नेटवर्क और ठगी के अन्य मामलों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सौरभ के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में रविवार को कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पाथरौल थाना क्षेत्र के लेड़वा गांव के अर्द्धनिर्मित मकान में कुछ लोग बैठकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.