मोतिहारी, फरवरी 3 -- कोटवा, निसं। पुलिस मित्र की नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी करने वाले एक बड़े सिंडिकेट के शिकार युवक ने कोटवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। ठगी का शिकार कोटवा निवासी रवि कुमार यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि जून 2025 में चार युवक उसके पास पहुंचे और उसे पुलिस मित्र की नौकरी दिलाने और संस्था में जिला कोऑर्डिनेटर का पद दिलाने के नाम पर अपनी बातों में फंसा कर 4 लाख की ठगी कर लिए। रवि ने ऑनलाइन कैश ट्रांसफर का प्रूफ पुलिस को दिया है। इसके साथ ही उक्त गैंग ने उसे आई कार्ड देकर कोटवा में ही जॉइनिंग भी करा दिया। उसे कहा गया कि आप अन्य युवकों को भी इस नौकरी के लिए लेकर आइए आपको इसके लिए तनख्वाह भी दिया जाएगा। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.