ठगी करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। फेसबुक पर फर्जी लॉटरी का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ मानेसर साइबर अपराध थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने इस मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों के धारक और उन्हें उपलब्ध कराने वाले दो और आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 10 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। ताजा कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिल्ली के पश्चिम पटेल नगर निवासी अमरजीत और नई दिल्ली के गुरु अर्जुन नगर निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ठगी में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.