ठगी करने वाले तीन कॉल सेंटरों से 20 युवतियां समेत 25 हिरासत में
कानपुर, जून 17 -- मेट्रोमोनियल साइट से मिलती-जुलती साइट बनाकर युवाओं को ठगने वाले तीन कॉल सेंटरों से पुलिस ने 20 युवतियों समेत 25 लोगों को हिरासत में लिया है। टेलीकॉलर युवतियां वेबसाइट पर क्लिक करने वाले युवाओं की डिटेल आ जाने के बाद उन्हें कॉल करतीं और सुदंर लड़कियों के फोटो भेजकर अपने जाल में फांसती। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, युवती से मुलाकात कराने के बहाने पैसा ऐंठा जाता था। नौबस्ता और किदवईनगर क्षेत्र में संचालित तीन संदिग्ध कॉल सेंटरों पर पुलिस ने एकसाथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन कॉल सेंटरों के माध्यम से लोगों को शादी कराने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। इनमें से एक कॉल सेंटर जूही गौशाला और अन्य नौबस्ता थाना क्षेत्र में किराये के मकान में संचालित किए जा रहे थे। पुलिस तीनों कॉल सेंटरों में मौके से मिले कंप्यूटर, मोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.