बगहा, अप्रैल 3 -- बगहा। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए आम लोगों को अधिक पैसा कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बगहा और पटना में छापेमारी कर गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जिसके तार अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। बगहा एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को सेमरा निवासी सोनू केसरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। उसकी निशानदेही पर कदमकुआ थाना क्षेत्र के मछुआ टोली स्थित किराये के मकान से गिरोह के सरगना आदित्य कुमार सहित अरुण यादव उर्फ सौरभ यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.