पीलीभीत, मई 28 -- पीलीभीत। सीएमओ कार्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपयों की ठगी करने और उधार की रकम हड़पने के आरोपी सीएमओ कार्यालय के बर्खास्त कर्मचारी को सुनगढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली और सुनगढ़ी थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। सीएमओ कार्यालय से बर्खास्त किए गए आयुष्मान भारत योजना में कार्यरत संविदा कर्मी अरुण मौर्या पर उधार के रुपये हड़पने और धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी के खिलाफ दो रिपोर्ट थाना सुनगढ़ी पुलिस ने भी दर्ज की थी। यह भी पढ़ें- ठगी करने वाला सीएमओ कार्यालय का बर्खास्त कर्मचारी गिरफ्तार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी नीलेश सक्सेना ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नई बस्ती निव...