ठगी करते शातिर युवक को ऑटो चालकों ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त
जमशेदपुर, मई 24 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आकाशदीप प्लाजा के पास रविवार को स्थानीय ऑटो चालकों ने लोगों से ठगी करने वाले एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी लंबे समय से ऑटो चालकों और राहगीरों को झांसा देकर पैसे ठगने का काम कर रहा था। लगातार घटनाओं से परेशान चालक उसकी तलाश में थे।भुक्तभोगी ऑटो चालक राव ने बताया कि आरोपी पहले भी उससे 3 हजार रुपये ठग चुका था। रविवार को उसने फिर शादी में जाने के बहाने ऑटो बुक किया और 100 रुपये भाड़ा तय करने के बाद 3 हजार रुपये के चेंज मांगे। आरोपी ने पैसे लेने के लिए घर से रकम लाने का बहाना बनाया, लेकिन चालक ने उसे पहचान लिया। जैसे ही आरोपी भागने लगा, चालक ने शोर मचाया। आसपास के ऑटो चालक और स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से नकदी बरामद हुई, जबकि उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली गई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.