फतेहपुर, मई 21 -- जिला पुलिस, एसओजी और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सक्रिय अपराधियों की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने ठगी, मंगलसूत्र छिनैती और मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का एक साथ भंडाफोड़ करते हुए कई शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नकली सोने की गिन्नियां बेचकर लाखों का चूना लगाने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के दो बदमाश, ऑनलाइन सट्टेबाजी (क्रिकेट बेटिंग) के कर्ज में डूबकर महिला का मंगलसूत्र छीनने वाला एक युवक और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए राहगीरों का मोबाइल उड़ाने वाला एक स्नैचर शामिल है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उनके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं。

'हाथ की सफाई' से असली दिखा बेच रहे थे नकली सोना, दो गिर...