चाईबासा, जून 23 -- चाईबासा। सदर थाना अंतर्गत बड़ी बाजार धोबी तालाब निवासी सुशील कुमार राम ने मकबुल और बिलाल के खिलाफ उसके बैंक खाते से अवैध रूप से 1 लाख 37 हजार 18 रुपये निकासी करने का मामला दर्ज कराया है। सदर थाना में 20 जून 2026 को दर्ज मामले में बताया गया है कि वे 5 जून को सब्जी खरीदने के लिए मंगला हाट गए थे। वापस आने के दौरान रास्ते में कहीं उसका मोबाइल गिर गया। जब सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता अपडेट करने के लिए पहुंचा तो उसके खाते में अवैध रूप से रुपये निकासी का पता चला। यह भी पढ़ें- मोबाइल के माध्यम से एक व्यक्ति के खाते से 1 लाख 37हजार रूपए का निकासी,दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज मामले में बताया गया है कि 5 से 9 जून के बीच विभिन्न तिथियों में उसके खाते से मकबुल और बिलाल नामक व्यक्ति द्वारा 1लाख 37 हजार रुपये का अवैध रूप ...