नोएडा, फरवरी 7 -- नोएडा। सेक्टर-49 में साप्ताहिक बाजार के पास खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने लैपटॉप, कैश और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मनीष मिश्रा ने बताया कि वह 28 जनवरी को बुध बाजार में सब्जी लेने के लिए रूके। कार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सामने खड़ी की। जब लौटे तो कार का शीशा टूटा था। अंदर रखे लैपटॉप, टेराबाइट की हार्ड डिस्क समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...