मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में रवि मेहता मेमोरियल जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को ठक्कर बप्पा हॉस्टल व आईजी स्पोर्टिंग क्लब की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ठक्कर बप्पा ने आईजी स्पोर्टिंग को 3-1 से पराजित कर तीन अंक अर्जित किए। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन बढ़त ठक्कर बप्पा ने बनाई। 11वें मिनट में रवि कुमार ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 26वें मिनट में प्रवीण उरांव ने दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। 30वें मिनट में आईजी स्पोर्टिंग के मो. वारिस अली ने आत्मघाती गोल किया, जिससे स्कोर 3-0 हो गया। मध्यांतर तक ठक्कर बप्पा की टीम 3-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में आईजी स्पोर्टिंग ने आक्रामक खेल दिखाया। 47वें मिनट में टीम के प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.