भभुआ, मार्च 16 -- सप्ताह में तीन दिन एक चिकित्सक की इस अस्पताल में लगती है ड्यूटी प्रसव के लिए सात किमी. की दूरी तय कर आना पड़ता है बेलांव पीएचसी (बोले भभुआ) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के ठकुरहट स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव नहीं हो रहा है। इस कारण इस अस्पताल की रेडिएंट वार्मर मशीन का उपयोग नहीं हो रहा है। गर्भवती महिलाओं को सात किमी. की दूरी तय कर बेलांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ प्रसव वाली महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है, बल्कि वाहन किराया व अन्य खर्च भी बढ़ जाते हैं। चार बेड वाले इस अस्पताल में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं देने और टीका लगाने का काम नर्स द्वारा किया जा रहा है। चार बेड वाले इस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थाई चिकित्सक नहीं हैं। इसलिए यहां प्रसव ...