बगहा, अप्रैल 5 -- ठकराहा,निज प्रतिनिधि। ठकराहा तटबंध और उससे सटी सड़क के किनारे दरार आ गयी है। सौ मीटर की दूरी में रोड के किनारे बांध फटा हुआ दिख रहा है। ऐसा शनिवार की रात से हुआ है। स्थानीय ग्रामीण रमेश पांडेय, छोटेलाल यादव, भोज मल्लाह आदि लोगों ने बताया कि अगर बांध में आयी दरार को शीघ्र दुरुस्त नहीं किया गया तो इससे खतरा उत्पन्न हो सकता है। बरसात पूर्व इसकी मरम्मत जरूरी है। बड़े वाहनों के आवाजाही के चलते इस बांध में दरार पैदा हुई है। ठकराहा जीएच प्रभाग के सहायक अभियंता आर्यन कुमार ने कहा कि तटबंध पर ओवर लोडेड वाहनों का परिचालन हो रहा है। जिसके चलते तटबंध के किनारे पर दरार आई होगी। इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा रविवार की सुबह फोन पर दी गयी है। स्थल निरीक्षण कर इसे दुरुस्त कराने के लिए काम किया जाएगा। शीघ्र ही दरार को भरकर दुरुस्त कर दिय...