बगहा, अप्रैल 16 -- ठकराहा (प.चं.)गंडक नदी के पीपी तटबंध पर भवानी टोला ढाला के पास बुधवार दोपहर बेकाबू ट्रैक्टर के पलट जाने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगीरहा निवासी कन्हैया निषाद के पुत्र राहुल कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि राहुल बुधवार को जगीरहा रेता से खेती-बाड़ी का काम निपटाकर बड़े भाई के साथ घर वापस लौट रहा था। राहुल अपने भाई से थोड़ा आगे चल रहा था। यह भी पढ़ें- पीपी तटबंध के भवानी टोला ढ़ाला के पास ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत जैसे ही वह भवानी टोला ढाला के समीप पहुंचा, तभी नदी की तरफ से कटाव निरोधी कार्य के लिए बालू लादकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बांध पर चढ़ रही थी।चालक ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.