ठकराहां के अखिल को जेएनयू प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 8वीं रैंक
बगहा, जून 27 -- ठकराहा, निज प्रतिनिधि। पश्चिमी चंपारण जिले के ठकराहां प्रखंड की मोतीपुर पंचायत निवासी होनहार छात्र अखिल राज यादव ने प्रतिष्ठित जेएनयू की स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से गांव सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। अखिल ने प्रारंभिक शिक्षा मोतीपुर विद्यालय एवं कुशीनगर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर से मैट्रिक, वाराणसी से इंटरमीडिएट तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम और अनुशासित तैयारी के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। अखिल ने बताया कि उनका अंतिम लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। उन्होंने युवाओं से निरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.