गढ़वा, दिसम्बर 20 -- गढ़वा, हिटी। भीषण शीतलहर व कंपकपाती ठंड का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है। अस्पताल में इलाजरज मरीजों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सदर अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज भी ठंड से परेशान हैं। वार्डों की खिड़की टूटने होने से तेज सर्द हवाओं के आने से उनकी परेशानी बढ़ गई। उधर अस्पतालों में ठंड के प्रकोप से बीमार मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, महिला चिकित्सा वार्ड और ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे मरीजों की भारी भीड़ रही। अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार, सर्दी-खांसी, कोल्ड डायरिया और बीपी से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक देखी गई। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से लेकर अन्य वार्डों में मरीज भर्ती हैं। इलाजरत मरीज कोल्ड डायरिया, बुखार, उल्टी और दस्त की गंभीर समस्...