बांदा, दिसम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता ओरन बसपा नगर अध्यक्ष 60 वर्षीय मथुरा प्रसाद गुप्ता सोमवार को किसी काम से बांदा गए थे। सोमवार देर शाम बस से घर लौटे रात को अचानक तबीयत बिगड़ी परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से परिजन बेहाल है। उनकी पत्नी की मौत तीन वर्ष पहले बीमारी हो गई थी। दो पुत्र एक पुत्री है जिनकी शादी हो चुकी है। महेंद्र सिंह वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य शिवकरण दिनकर, रामशरण अनुरागी, रामकरण आदर्शी सहित तमाम बसपा नेता अंतिम संस्कार में पहुंच कर परिवार को ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.