बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- बुलंदशहर। सर्द हवाओं से ठंड का असर और बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम गलन बढ़ने लगी है। तापमान में गिरावट के चलते ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह के समय हल्की धुंध की चादर छाई रही। दिन में धूप का असर कम रहा। मौसम बदलने के कारण गुनगुनी धूप का अहसास होता रहा। न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। शाम होने के बाद फिर ठंड महसूस की गई। ठंड के चलते लोग दिनभर गर्मी कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। गुरुवार को सुबह से तेज ठंड का अहसास हुआ। ठंड बढ़ने के कारण हल्की गलन भी महसूस की गई। आसमान साफ रहा और धूप निकली। सुबह करीब नौ बजे तक हल्की धुंध की चादर छाई रही। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया। धूप से दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.