सिद्धार्थ, जनवरी 11 -- ख़ेसरहा। क्षेत्र में लगातार पड़ रहे कड़ाके की ठंड में आम जन जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। एक तरफ जहां बच्चों और बुजुर्गों की ठंड में हालत खराब है वहीं दूसरी तरफ जानवर भी ठंड में बेहाल हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों बच्चों और बीपी के मरीजों को काफी समस्या है। बीपी के मरीज ठंड में सुबह जल्दी न उठे। अगर मॉर्निंग वॉक पे जाते हैं तो धूप निकलने के बाद जाय। बच्चे और बुजुर्ग ठंड मे बहुत जरूरी पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। ठंड में सतर्क रहने से काफी हद तक ठंड लगने से बचा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.