गिरडीह, दिसम्बर 19 -- बगोदर। इस साल की अबतक का सबसे ठंड दिन शुक्रवार को रहा। पूरे दिन कोहरा जैसा रहा। इसके कारण सूर्य की किरणें भी तपिश देने में सक्षम नहीं रहा। सुबह नौ बजे तक कोहरे की आगोश में इलाका रहा। इसके बाद धीरे - धीरे कोहरा छंटा लेकिन इसका प्रभाव पूरे दिन रहा। ऐसे में ठंड से ठिठुरते लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन के द्वारा जगह-जगह में कंबल का वितरण किया। बगोदर प्रखंड के अलगडीहा पंचायत अंतर्गत बालक में संचालित आदिम जनजातीय आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं के बीच 58 कंबल का वितरण किया गया। एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता की मौजूदगी में कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की छात्राएं यहां रहकर पढ़ाई करती है। ऐसे में ठंड में उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए उनके बीच कंबल का वितरण किया गया है। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.