देवघर, दिसम्बर 22 -- बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए नगर परिषद मधुपुर द्वारा आश्रय विहीन पुरुष और महिला के लिए कोर्ट कैंपस वार्ड संख्या- 4 मधुपुर में आश्रय गृह का संचालन किया जा रहा है। यहां ठहरने और ठंड से बचाव के लिए बेड, कंबल, तकिया के साथ पीने का स्वच्छ जल आदि की व्यवस्था है। साथ ही ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबल, हिटर, अलाव की भी व्यवस्था है। अत्यंत गरीब और नि:सहाय लोगों के लिए यह सुविधा मुफ्त उपलब्ध है। नगर में कहीं भी कोई आश्रय विहीन पुरुष, महिला दिखे तो आप अपने स्तर से आश्रय गृह के बारे में उन्हें जरूर अवगत करायें या नगर प्रशासन को भी अवगत करा सकते हैं। नगर प्रशासन बढ़ाते हुए ठंड से बचाव के लिए नगर के प्रमुख स्थान, चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी कर रही है। जिससे आमजन ठंड से बचाव कर सके। नगर प्रशासन आम जनों से अनुरोध भी करती है कि ठ...