औरंगाबाद, जनवरी 7 -- हसपुरा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कनकनी का प्रकोप जारी है। बुधवार को कनकनी काफी बढ़ गई है। सुबह और देर शाम ठंडी हवा चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। ठंड बढ़ने के साथ ही पचरुखिया और हसपुरा बाजार के सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखी जा रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। राम एकबाल सिंह, उमेश कुशवाहा, गोर्वधन सिंह, संतोष कुमार, रवींद्र कुमार, डा.केशव कुमार यादव ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। पूर्व विधायक का जयंती समारोह देवकुंड में आज हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा-गोह के पूर्व विधायक स्व. राम शरण यादव का 83वां जयंती समारोह 8 जनवरी को देवकुंड राम शरण याद...