औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- कुटुंबा प्रखंड में सर्दी बढ़ने के बावजूद प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किया है, जिससे गरीब श्रेणी के लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। हर वर्ष इस मौसम में प्रशासन जगह-जगह अलाव लगवाता और चिन्हित गरीबों में कंबल वितरित करता है, लेकिन इस बार यह व्यवस्था अभी शुरू नहीं हुई है। ठंड के बढ़ने से स्थानीय लोग, विशेषकर वृद्ध, महिलाएं और बच्चे, मुश्किल में हैं। सीओ चंद्रप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन को अब तक कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अलाव और कंबल जैसी जरूरी व्यवस्थाएं तुरंत करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.