आजमगढ़, दिसम्बर 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जनपद की सभी सीएचसी और पीएचसी में ठंड से पीड़ितों के लिए अलग से वार्ड आरक्षित किया गया है। जिसमें हीटर, ब्लोअर, कंबल आदि की पूरी व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही सामान्य वार्डों में भी वार्मार लगाए गए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड से राहत मिल रही है। ठंड से हृदय रोगी, श्वास रोगी, बुजुर्ग और नवजात शिशुओं के लिए अधिक समस्या होती है। इनके लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है। जनपद में शीत लहर शुरू हो गयी है। दिन का अधिकत तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है। तापमान और गिरने के आसार हैं। इस समय पड़ रही कड़ाके की सर्दी में अस्पताल में भर्ती मरीज भी ठंड से प्रभावित हो रहे थे। मरीजों को ठंड से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.