संतकबीरनगर, जनवरी 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ठंड की वजह से होने वाली बीमारियों के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में ऐसे मरीजों की लाइन लगी रही। दवाओं के लिए भी लोगों की लंबी लाइन लग रही है। भीषण ठंड के मौसम से प्रभावित होने की वजह से जिला संयुक्त चिकित्सालय में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज अधिक आए। ठंडक लगने की वजह से बजुर्गों की तादाद में इजाफा हुआ है। बाल रोग विशेषज्ञ से लेकर फिजीशियन कक्ष तक लंबी लाइन लगी रही। हालात यह रहे कि ओपीडी पर्ची लेने से लेकर दवा लेने तक मरीजों व उनके परिजनों को कतार में खड़ा होने के बाद भी समय से जांच रिपोर्ट व दवाएं नहीं मिल सकीं। किसी को ओपीडी पर्ची तो किसी को ब्लड जांच रिपोर्ट में काफी समय लग गया। वहीं लोगों को दवा लेने में परेशानियों का सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.