आजमगढ़, जनवरी 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। अस्पतालों में भर्ती मरीज ठंड से नहीं ठिठुरेंगे। मंडलीय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के वार्डों में हीटर और वार्मर लगाए गए हैं। इसके साथ ही मंडलीय अस्पताल और जनपद की सभी सीएचसी और पीएचसी में ठंड से पीड़ितों मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। ठंड लगने से हाइपोथर्मिया, फास्टबाइट, सांस लेने में कठिनाई, हाथ-पैरों का सुन्न होना तथा गंभीर स्थिति में जान का खतरा भी हो सकता है। नवजात शिशु, बुजुर्ग, गर्भवती और खुले में काम करने वाले श्रमिक, किसान और पशुपालक सर्वाधिक जोखिम में रहते हैं। जनपद में कड़ाके सर्दी शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कड़ाके की सर्दी में अस्पताल में भर्ती मरीज भी ठंड से प्रभावित हो रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.