बगहा, जनवरी 3 -- लौरिया ,एक संवाददाता। शनिवार को अलग अलग जगहों पर दो व्यक्ति ठंड से बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। एक व्यक्ति को लौरिया सीओ अस्पताल पहुंचाए तो दूसरे को 112 की पुलिस अस्पताल ले गई। इधर ब्लॉक चौक पर टेंपू से उतरने के बाद एक युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सीओ नितेश कुमार सेठ सरकारी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। भीड़ को देखकर जब उन्होंने इसकी जानकारी ली तो पता चला कि कोई यात्री बेहोश होकर सड़क पर गिर गया है। सीओ ने बेहोश युवक को गाड़ी से सीएसपी ले गए। चिकित्सक डॉ.आई हक ने इलाज के बाद बताया कि युवक को ठंड लग गई थी, जिस कारण वह बेहोश हो गया था। युवक की पहचान योगापट्टी थानाक्षेत्र के मच्छरगावा के मुकेश गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर शनिचरी थाना की 112 की पुलिस एनएच727 के बाघमरवा चौक के समीप से ई रिक्शा चालक को अचेतावस्था मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.