चंदौली, जनवरी 2 -- चंदौली। सदर विकास खंड के प्रतापपुर ग्राम सभा के मरहर में गुरुवार को भीषण ठंड और शीतलहर से ठिठुरते गरीबों और असहायों में कंबल वितिरत किया गया। इससे उन्हें ठंड से राहत मिली। महिला समाजसेवी एवं प्रगति एजुकेशनल समाज कल्याण ट्रस्ट के सचिव खुशबू के नेतृत्व में असहायों को कम्बल देने के साथ ही बच्चों में मिठाईयां बांटी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर दूसरा कोई सेवा नहीं है। ठंड से ठिठुरते असहाय और गरीबों को कंबल प्रदान कर काफी सकून महसूस हुआ। कंबल से असहायों को ठंड से काफी राहत मिल जाएगी। इस मौके पर डॉक्टर चंद्रिका, रामाश्रय यादव, विवेक यादव, अक्षय कुमार, रवि, जीत कुमार सोनी, आर्यन, शिव, अशरफी देवी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.